फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र में हो रहे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर लगाम लगाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लगातार हो पेड़ की कटाई हो रही है। एक तरफ तो उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में हरित क्रांति लाने की बात कह रही है और सरकार द्वारा पौधे लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार लोग मौन साधे पड़े हैं जिससे लकड़ी माफिया सक्रिय हो गये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरिहा चौकी की पुलिस पेड़ काटने वालों से मोटी रकम की वसूली करती है, न देने पर पुलिस द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाती है लेकिन जब मामला फंसता है तो पुलिस वन विभाग की जिम्मेदारी का हवाला देकर हाथ खड़े कर लेती है।
इनसेट–
शिकायत पर पुलिस ने वन विभाग को बताया जिम्मेदार
फरिहा (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में विशाल आम का पेड़ काटा जा रहा था। ग्रामीणों ने हरे पेड़ के काटे जाने की शिकायत फरिहा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह को दी तो पुलिस ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी को सूचित किया तो वन निरीक्षक अभय सिंह आए और फरिहा निवासी प्रीतम को पेड़ काटने वाले कटर के साथ पकड़ा और 5000 का जुर्माना लगाया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव