भारत की पहचान पूरी दुनिया में बा: पूजा बहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम की अंतिम शाम शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डा. निर्मल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश, भोजपुरी के गायक राजेश रंजन के संचालन में सपना बनर्जी का गीत हंसि के तू देख त एक बेरिया हम मर मर जाईब तोहार किरिया और शाह आलम सांवरिया के गीत के साथ एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम में फैशन शो ‘मरून कलर साड़ियां’ पर युवक और युवतियों ने भारतीय लोक संस्कृति पर आधारित रैम्प पर जलवा बिखेर दिया। सजा दो घर को दुल्हन सा मेरे सरकार आए हैं गीत की प्रस्तुति दो बाल कलाकार द्वारा प्रस्तुत हुआ। शनि दुलरुवा का गीत दिल्ली बॉम्बे कलकत्ता चाहे रहिए मंसूरी में, पढ़िह लिखिया कौनो भाषा बतिया ईहा भोजपुरी में तालियों की गूंज पूरे गीत तक होती रही। आज जनकपुर के मड़वा बड़ा सुहागन लागे, सीता के चढ़ लागे बरतिया बड़ा मन भावन लागे वीरू की प्रस्तुति भी शानदार रही। सौरभ श्रीवास्तव का गीत गजब गजब के लोग जगत में स्वारथ भईल समाज हो दुख में कहा बा केहू संगतिया ई दुनिया में जब समय होला कमजोर हो त हर कोई साथ देला का भी जलवा बरकरार रखा। छठ महोत्सव की भी धूम मंच से छठ की छठा बिखेर दिया। इस अवसर पर प्रो.गीता सिंह, प्रो. अखिलेश चन्द्र, अनुराग सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमराज, उदय शर्मा, सोनल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मुख्य व्यवस्थापक राजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कैलाशपति, चंदन अग्रवाल, उमेश सिंह, पूनम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन राय, वीरेन्द्र भारती, सूरज कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा उपाध्याय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *