निर्दलीय सभासद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के निर्दल सभासद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने लखनऊ में सदस्यता दिलाई जीयनपुर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

जीयनपुर नगर पंचायत समतानागर वार्ड 2 के निर्दल सभासद सबरे आलम खान ने भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर शनिवार की शाम को क्षेत्रीय महामंत्री सैयद नायाब आज़मी व जिला कोषाध्यक्ष फुरकान खान के नेतृत्व में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहसिन रजा विधान परिषद सदस्य (राज्य हज समिति अध्यक्ष) के द्वारा सदस्य्ाता दिलाई। रविवार को सभासद सबरे आलम खान के जीयनपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया सबरे आलम खान को फूल माला व भाजपा का गमछा पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वही इस दौरान वार्ता करते हुए सभासद सबरे आलम खान ने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी के लिए 15 वर्षों तक कार्य किया लेकिन नगर चुनाव में समाजवादी पार्टी से सिंबल नहीं मिला और फिर मैंने ठान लिया कि निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीतूंगा और मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा जीयनपुर नगर पंचायत के वार्ड समता नगर से चुनाव जीत लिया वही में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष फुरकान खान, सोनू शोएब खान, हर्ष श्रीवास्तव, नदीम खान, मंसूर अहमद, परवेज़ आलम, अब्दुल्ला आदि लोग मौजुद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *