ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। लोगों ने शान से तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर सपूतों व महात्माओं को याद कर उन्हें नमन किया।
फरिहा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के मनराजी देवी स्मारक इन्टर कालेज रेलवे क्रॉसिंग फरिहा, श्री हरिहर जी महाविद्यालय फरिहा, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवा, अभिनव पब्लिक स्कूल अमौड़ा मोहदीनपुर विनायक गु्रप ऑफ कालेजेज फरिहा विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अभिनय पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजली, मुस्कान, तारा ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में बघौरा इनामपुर वृद्धा आश्रम में आजादी के अमृत महोत्सव एवं 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार व समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने झंडारोहणकर वृद्धजनों में फल मिष्ठान इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर डा.इमरान अहमद, प्रधान प्रतिनिधि बाल गोविंद यादव, अरविंद राय आदि उपस्थित रहे।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदनावर झंडारोहण चिकित्सा अधीक्षक सोमेश रंजन थाना बरदह में निरीक्षक संजय सिंह जय प्रकाश राय पीजी कॉलेज प्रबंधक अतुल राय मां बबूना बालिका पीजी कॉलेज बरहन में विधायक कमलाकांत राजभर, राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज बलवाना प्रबंधक सतीश राय, ब्लॉक मुख्यालय मार्टिनगंज में प्रमुख यशवंत शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मार्टिनगंज द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार मदिया पार स्थित शहीद उपवन में 1962 चीन युद्ध में लद्दाख में मारे गए शहीद भगवती प्रसाद सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। जहां उप जिलाधिकारी एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने शहीद की 84 वर्षीय पत्नी ललिता देवी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में यसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल भगवानपुर मदिया पार में डायरेक्टर राधेश्याम यादव के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.शिवाजी सिंह, विकास खंड कार्यालय अतरौलिया में ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, 100 शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.प्रदीप कुमार, के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। साथ ही साथ इस अस्पताल का शासन के निर्देश पर नामकरण अब शहीद राजा जय लाल सिंह किया गया। वहीं राजा के वंसजो को स्वास्थ्य अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया में संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, थाना परिसर अतरौलिया में थानाध्यक्ष रूद्र भान पांडेय, पटेल चौक पर समाजसेवी शिवमूर्ति सिंह व पूर्व फौजी शिव प्रसाद सिंह, नगर पंचायत कार्यालय अतरौलिया में नगर अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, मानसिक दिव्यांग विद्यालय ध्यानीपुर लोहरा में योगेंद्र यादव, पंडित विश्वनाथ खादी ग्रामोद्योग संस्थान रतुवापार में संस्था के सचिव जय कृष्ण पांडेय, सुशीला देवी इंटर कॉलेज रतुवापार में चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। पंचायत भवन भरसानी में प्रधान नीरज यादव, रामदल इण्डेन गैस एजेंसी ईटायल भवानीपुर में पूर्व प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह, आरएस कान्वेंट स्कूल अतरौलिया में प्रबंधक राणा लाखन सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ क़स्बा महराजगंज में जहां नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रेनू देवी ने निकाय के कर्मचारिओं और नागरिकों के साथ ध्वजारोहण कर जश्न मनाया तो वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लक्ष्मीकांत मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के दीवानों को नमन किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी गुंजन कुमार, पूर्व अध्यक्ष सीताराम कांदू, वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सिंह व सभासद भूपेश मिश्र, सुबास जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में थाना कोतवाली महराजगंज में कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा ने पुलिस बल के साथ ध्वजारोहण कर तिरगें को सलामी दी। नये चौक पर विशाल जायसवाल और उनके सहयोगियों ने ध्वजारोहण कर कस्बे में तिरंगे के साथ भ्रमण किया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ग्राम सभा में राजभर समाज ने ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश यादव के नेतृत्व में झंडा फहराया तथा शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर राजेश राजभर दिलीप राजभर मुन्ना राजभर सूरज सिंह राम अवतार रिंकू सिंह सुरेश राजभर अभय राज राजभर सिकंदर राजभर मूलचंद आरएम राजभर मोंटी राजभर दीपांशु राजभर किशन राजभर अमर राजभर आदि मौजूद रहे।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ऊजीगोदाम में भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण सुधिराम गोड ने किया। आवंक पंचायत भवन पर प्रधान जाहिद खां ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय ऊजी में प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, व्यापार मंडल कार्यालय पर शारदा जायसवाल, सेठवल में संतोष साहू, व्यापार मंडल समिति पर दिलीप जायसवाल, महात्मा इण्टर कालेज सेठवल पर अमरनाथ पाठक ने ध्वजा रोहण किया।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील में एसडीएम रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। महर्षि दत्तात्रेय स्कूल पर प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र लालू ने ध्वजारोहण किया। यूनिवर्सल स्कूल में प्रबधक अब्दुल्लाह खान ने ध्वजारोहण कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। विनायक कालेज ऑफ ग्रुप के प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह, ग्राम प्रधान फरिहा अबुबकर खान, युवा नेता अकबर खान ने क्षेत्र के दर्जनों संस्थाओं पर तिरंगा फहराया। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.आसिफ खान और समाज सेवी डा.इमरान खान ने ध्वजारोहण किया।
संजरपुर प्रतिनिधि के अनुसार खंड विकास कार्यालय मिर्जापुर में वीडियो राजन राय, ब्लाक प्रमुख फिरती देवी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पवई लाड़पुर में अनुपम पांडे, प्राथमिक विद्यालय सिकहुला मंे प्रधान कमलेश यादव, पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर व प्रहलाद स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज फरीदपुर संजरपुर में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, ब्राइट कैरियर हाई स्कूल छाऊ मोड़ संजरपुर में प्रबंधक डॉ नंद लाल प्रजापति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय संजरपुर में चंद्रेश गुप्ता प्राथमिक विद्यालय रेवरा परवेजपुर जगदीश यादव प्राथमिक विद्यालय खोदादादपुर में प्रधान जोरार अहमद मिस्टर प्राथमिक विद्यालय कैथौली में शशि प्रकाश प्राथमिक विद्यालय धन्नीपुर बिसराइल मे चंद्रशेखर कुमार प्राथमिक विद्यालय बस्ती में प्रमिला देवी सहारा इंडिया बैंक बनगांव में मैनेजर शिव प्रसाद यादव डॉ.एके सैनिक विद्यालय संजरपुर में प्रबंधक राजाराम यादव प्राथमिक विद्यालय पवई लाडपुर में महमूदुल हसन खान अनन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमालपुर में प्रबंधक सतीश चौहान श्री अर्जुन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज पवई लाडपुर में प्रबंधक अभिमन्यु सिंह एच एस इंटरनेशनल कॉलेज मोहनाठ मे प्रबंधक डॉक्टर बृजेश यादव शिव सरोवर मंदिर छित्तूपट्टी मे सुनील राय प्राथमिक विद्यालय बीनापारा मंे प्रधान असलम टाइगर पैराडाइज कन्वेंट हाई स्कूल में प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय पब्लिक गर्ल्स डिग्री कॉलेज खानकाह मे प्रबंधक राशिद शेख शिव सरोवर पोखरा नियाऊज मे ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव पंचायत भवन सिकहुला मे ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिंह ने जय गुरुदेव आश्रम खानपुर सरायमीर में राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने झंडा फहराया।
रिपोर्ट- अशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *