फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत चार विद्युत सब स्टेशन का संचालन होता है जिसमे तहसील मुख्यालय विद्युत सब स्टेशन सुदनीपुर से नगर क्षेत्र और कुछ ग्रामीण क्षेत्र में तीन फीडरों से बिद्युत आपूर्ति की जाती है। बाकी गद्दोपुर, बरईपुर और फूलपुर ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्रों में बिद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रो में रबी की फसलों की सुरक्षा हित को देखते हुए दिन में बारह बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती थी। वर्तमान समय मे भी उसी शेड्यूल से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इधर दो दिन से भीषण उमस भरी गर्मी के कारण ग्रामीणों को विद्युत कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की तरफ से शेड्यूल बदलने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूपसिंह ने बताया कि हमें विद्युत आपूर्ति 132 बिद्युत स्टेशन से मिलती है और शेड्यूल का निर्धारण ऊपर से होता है। वैसे जनता की समस्याओं से उच्चाधिकारियो को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा। आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय