क्षेत्र पंचायत की बैठक में आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक प्रमुख शाहिना शकील बानो और खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2025-26 के प्राप्त बजट और खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया, साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पंचम वित्त से 2 करोड़ 37 लाख 81 हजार रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें से 2 करोड़ 14 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए गए। केंद्रीय वित्त से 2 करोड़ 46 लाख 91 हजार रुपये प्राप्त हुए, जिसमें लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आगामी वर्ष 2026-27 के लिए 2 करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने पशुपालन योजनाओं और बैंक ऋण से संबंधित जानकारी दी।
लालगंज से सपा सांसद के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद ने भी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। एडियो पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ग्राम निधि की धनराशि विकास कार्यों में खर्च करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, हरिकेश यादव,एडीओ कृषि रक्षा श्याम सलोने तिवारी, एडीओ कृषि शैलेश द्विवेदी, एपीओ राहुल सिंह, अकाउंटेंट राजकुमार, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *