अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के महरुपुर में स्थित आर एस कान्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, का उद्घाटन पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
बुधवार को क्षेत्र के आरएस कान्वेंट स्कूल महरुपुर में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह द्वारा सर्वप्रथम विज्ञान प्रयोगशाला में गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विज्ञान प्रयोगशाला में यंत्रों का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है इसी दिन सरदार भगत सिंह का जन्मदिन भी मनाया जाता है ऐसे शुभ अवसर पर आज विद्यालय पर विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिससे विद्यार्थियों के जीवन में एक नया अध्याय की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील तिवारी ने किया तथा संचालन ओंकार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुनील पांडे, दिलीप मिश्रा, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र निषाद राजू, नीरज तिवारी, हर्षित सिंह, रमेश सिंह रामू ,ब्रह्मदेव सिंह, दिनेश मद्धेशिया, बसंत श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद