अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डे नाईट इंटर स्कूल वालीबॉल चौंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राणा प्रताप सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
चौंपियनशिप के उद्घाटन मैच में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल और पटेल इंटर कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें पटेल इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की लगभग 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से छात्र जिला और राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश पांडेय (पूर्व अध्यक्ष, को-ऑपरेटिव बैंक, आजमगढ़) उपस्थित रहे। मैच का संचालन रेफरी संतोष कुमार एवं अंकुर वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर रवि प्रताप सिंह, डायरेक्टर हर्षित सिंह तथा प्रिंसिपल बलवंत सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद