25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कोतवाली प्रभारी टीम द्वारा बैठौली बाइपास के पास पुलिस मुठभेड़ में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से पुलिस से सोने की चेन, तमंचा 315 बोर व 1200 नगद बरामद किया।
शहर में सुबह टहलने के लिए घर से निकली महिलाओं के साथ कई घटनाएं हो गयी थी। छिनैती की घटनाओं के पर्दाफास के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा टीम गठित कर तत्काल अनावरण हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, सर्विलान्स-सेल व एसओजी को निर्देशित किया गया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक शशी चन्द चौधरी व गठित टीम द्वारा सूत्रों की सूचना पर बैठौली पुलिया के पास पहुचकर चेकिग की जी रही थी। भोर में चार बचे चेकिग के दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखायी दिया जिसे रोकने पर मोटर साइकिल सवार द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिये जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर फायरिग किया गया। पर्याप्त चेतावनी के बावजूद न रुकने पर आत्मरक्षार्थ कंट्रोल्ड फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। मौजूद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। बदमाश की पहचान सुमित उपाध्याय उपरोक्त के रूप में हुयी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 देशी तमन्चा 315 बोर व लूट से सम्बन्धित सोने की 2 चैन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सुमित उपाध्याय ने बताया कि सुबह मे जो महिलाये टहलती है उनका गले का आभूषण छिन लेता हूं तथा पहले भी इस प्रकार की कई घटना कर चुका हूं। पुलिस ने बताया कि इसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके शरणदाताओं के साथ साथ इसकी मदद करने वाले लोगों पर भी अभियोग पंजीकृत कर गैंग्स्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। सीसी कैमरा में जांच करने पर अभियुक्त की पहचान सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी मोहल्ला पूरा जोधी के रूप में हुयी।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *