…. जिसमें महिलाएं खेल सकें सुरक्षित होली

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में बुरा न मानो होली है…..पर बुरा मानो को लेकर अभियान के अंर्तगत रैली, नाटक, बैठक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। उपस्थित सदस्यों से संविधान की उद्देशिका का पाठ करवाया गया तथा संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा करते हुए जेंडर आधारित भेदभाव, बच्चों को यौनिक शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
बुरा न मानो होली है…पर बुरा मानो अभियान के अन्तर्गत महिलाओं और लडकियों को गलत तरीके से रंग लगाने, महिलाओं और लड़कियों के साथ अनचाहे स्पर्श, छेड़छाड़ करना, भद्दे मजाक, गाली गलौज व अश्लीलता पर चर्चा किया गया। बताया गया कि पुरुषों की हो ऐसी टोली, जिसमें महिलाएं खेल सकें सुरक्षित होली, जिसमें नारी संघ की महिलाओं द्वारा निकल कर आया कि इस बार की होली हम भेदभाव रहित मनाएंगे। बच्चो को बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए उन्हें बराबर विद्यालय भेजने तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में नारी संघ की महिलाओं के साथ साथ विद्यालय के बच्चे, अध्यापकगण, संस्था के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा जिसका समापन कंपोजिट विद्यालय मुंडेरा में किया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *