शाम को की छेड़खानी तो रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना रौनापार पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 13 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार की शाम पांच बजे पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आज गांव के खेत में बकरी चराते समय एक व्यक्ति द्वारा छेड़खानी करते हुए गाल व पीठ पर दांत से काटा गया जो शोर मचाने पर भाग गया। लोगों द्वारा उसका नाम छोटू बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा मामले में तुरंत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर निर्देश दिया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, तकनीकी जानकारी के माध्यम से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष रौनापार पुलिस टीम द्वारा थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मंदिर जोकहरा पुलिया के पास पुलिस टीम पर अभियुक्त द्वारा फायरिंग की गयी। मुठभेड़ में छेड़खानी के अभियोग से संबंधित अभियुक्त छोटू पुत्र लौटन निवासी रेलवे स्टेशन, आजमगढ, थाना सिधारी को दाहिने पैर मंे एक गोली लगी। गम्भीर हालत में घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया। घटना की विवेचना में फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एक अदद जिंदा कारतूस एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *