फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में व्यापार मण्डल, एवम् सर्राफा कमेटी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमे सौहार्द कायम रखने की दृष्टि से हिन्दू मुसलमान बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हारून आजमी ने अपनी शायरी से समारोह में शमा बांधा,,
अभी नन्हा सा पौधा है, बड़ा होगा तो फल देगा।
हमारे मुल्क का बच्चा हवा का रुख बदल देगा।।
हिन्दू है यहां कोई,, कोई मुसलमान यहां है।
हैरान हूं ये सोच के इन्सान कहा है। उसके बाद अतिथियों का अजय जायसवाल व मनोज डिम्पल सेठ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। फूलो की होली खेली गई। लोगो ने एक दूसरे पर फूल बरसाए। और होली की बधाई दी।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में लोग संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हम हिन्दू मुसलमान अपने बच्चो में संस्कार के बारे में ज्ञान देना होगा। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। एक दूसरे के सम्मान, अदब के बारे में बताना होगा। तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा। वही विशिष्ट अतिथि फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि शान्ति से अमन चैन कायम होता है। हम हिन्दू मुसलमान बाद में है। पहले इन्सान है। हमे एक दूसरे को प्यार से समझना होगा। शान्ति और सदभाव से हम आगे बढेंगे। तो हम आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। एक दूसरे के सम्मान से हम आगे बढ़े। तो समाज में एक अच्छा संदेश जायेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा होली रंगों का नही। दिल से दिल मिलाने का त्यौहार है। यही होली मिलन, ईद मिलन का सही तरीका है। वक्ताओं में सुरेश मौर्य, सुरेन्द्र बहादुर सिंह यादव, डा राजेन्द्र प्रसाद आर्य, जय बहादुर राय, डा राशिद अहमद, विनोद कुमार, राजेश यादव, अभय सिंह, बसन्त लाल जायसवाल आदि वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जायसवाल व संचालन सुधीर रावत व हारून आजमी ने किया। इस अवसर पर चिरंजीव जायसवाल, अशर्फी सेठ, मनोज, डिम्पल सेठ, राकेश विश्वकर्मा, श्याम नारायण, आरिफ खान, सोफियान अहमद, फराज अहमद, रूमीभाई, नुरुलैन आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय