मार्टीनगंज-आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावां गांव निवासी एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।
ऊसरगावां गांव निवासी सकीना 18 वर्ष पत्नी तबरेज की शादी तबरेज के साथ मात्र 3 महीने पूर्व ही हुई थी। सकीना का मायका जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत कोहड़ा गांव में है। सकीना के पिता का नाम अनूप व माता का नाम शाहजहां है। सूत्रों की माने तो सकीना का ससुर चुन्नू उसे परेशान करता था। इस बात की शिकायत उसने अपने मायके में माता पिता से भी की थी लेकिन मायके वाले नहीं आए। इस समय तबरेज अपनी माता के साथ मुंबई में है। घर पर केवल ससुर चुन्नू के साथ सकीना अकेली थी। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर मायके वालों को सूचना दी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
रिपोर्ट : आद्या प्रसाद तिवारी