आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले शहर कांग्रेस कमेटी़ के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम का शनिवार को जनपद प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा रोडवेज पर स्वागत किया गया।
अम्बेडकर प्रतिमा और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश को जोड़ने का काम किया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की यह 136 दिवसीय यात्रा से विपक्षियों में भूचाल सा आ गया है। लगभग 4 हजार किमी की यह यात्रा 12 प्रदेश, 75 जिला, दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरी, जहां लोग राहुल गांधी को अपना समर्थन देकर 2024 में कांग्रेस फिर से की आवाज लगाई। पूंजीपतियों को समर्पित इस सरकार को आगामी 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उखाड़ फेंकेगी और प्रत्येक भारतीय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले राहुल गांधी जैसे सुरक्षित हाथों में देश की जनता अपनी बागडोर सौंपेगी। भाजपा के ध्रुवीकरण की राजनीति के खेल को अब जनता बखूबी समझ चुकी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ ज्ञानेन्द्र कुमार