फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वैसे तो स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ तिरंगा फहराया जाएगा, लेकिन क्षेत्र में फहराए जाने वाले तिरंगे में गांव की कलाकारी का अक्श दिखेगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में फूलपुर ब्लाक के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई के खंड परियोजना प्रबंधकांे द्वारा स्वयं सहायता समूह के विभिन्न समूहों द्वारा झंडे का निर्माण कराया गया। इन समूहों द्वारा तीस हजार तिरंगा झंडा तैयार किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका ब्लाक मिशन मैनेजर सरीन फातिमा व गोपाल गौतम द्वारा ब्लाक क्षेत्र के गांवों में नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों को दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा गांव में घर-घर झंडे का वितरण कराकर झंडा लगाया जाएगा। इस संबंध में सरीन फातिमा ने बताया कि हमारे ब्लाक के नौ समूहों द्वारा 30 हजार तिरंगे का निर्माण किया गया। इस अवसर पर अरविंद यादव, अशोक सिंह, बृजेश यादव, शैलेन्द्र कुमार, अभिमन्यु, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, विजयचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज मंडल के तहत जैगहां बाजार, पटवध सरैया बाजार और चांदपुर गांव में मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव के माध्यम से तिरंगा वितरित किया गया। जैगहां बाजार में घर-घर और प्रतिष्ठानों में खुद जाकर तिरंगा ध्वज लगाया गया। चांदपुर बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार राय के नेतृत्व में चांदपुर और पटवध सरैया बाजार में घर-घर तिरंगा ध्वज देकर ससम्मान लगाने की अपील की गई। इस मौके पर अशोक कुमार राय, सुरेंद्र राय उर्फ़ महंत राय, समाजसेवी रामनरायन उर्फ बबलू राय, रामनयन राय, पिंटू मौर्य, सत्यम राय, सुंदरम राय, अंकुर राय, गौरव राय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/बबलू राय