रपटा पुल पर मांस विक्रेताओं का अवैध कब्जा

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अतरैठ बाजार में किसानों की सुविधा के लिए सपा सरकार द्वारा बनाया गया रपटा पुल पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिससे राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि पुल पर गंदगी का अंबार है। पुल पर अवैध रूप से मीट मछली मुर्गा अंडा बकरा सहित अनेक तरह के मांस खुले में बेचे जा रहे हैं। जिनका अपशिष्ट पुल पर ही फेंक दिया जाता है। आसपास काफी दुर्गंध के चलते रहने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय थाने से लेकर तहसील तक की गई। लेकिन जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार ही नहीं। जहां सरकार संचारी रोग के लिए स्वच्छता पखवाड़ा चलवाती है वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं दिया गया। कुछ किसानो और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिबंधित मांस भी बेची जाती है। पशुपालन विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। कभी किसी तरह का अभियान चला करके इन मांस विक्रेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से मांस की बिक्री की जाती है। पशु अस्पताल के डाक्टर की मिली भगत के चलते इन व्यापारियों का हौसला काफी बुलंद है। अगर शीघ्र ही इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम ग्रामीण पशु अस्पताल कोयलसा पर ताला जड़ने का काम करेंगे।
इस संबंध में डा.संतोष कुमार ने बताया कि टीम गठित कर जांच की जाएगी जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *