टेल्हुआ में सरकारी भूमि पर फिर होने लगा अवैध कब्जा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदर तहसील क्षेत्र में 132 लैंड की सरकारी भूमि पर इन दिनो फिर अवैध कब्जा होने लगा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भूमाफियाओं पर लेखपाल मेहरबान है।
जहानागंज क्षेत्र के ग्रामसभा टेल्हुआ में 132 लैंड की सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है। उक्त भूमि पर विगत सप्ताह एसडीम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने संज्ञान में लेते हुए हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाया था। लेकिन यहां फिर धड़ल्ले से निर्माण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि टेल्हुआ गांव के गाटा संख्या 299 में 132 लैंड की सरकारी भूमि जो 1359 एवं 1356 फसली में 340 कड़ी भीटे के नाम से दर्ज भी है। इसको किसी ने ज्यादातर फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है। जबकि उच्च न्यायालय का सख्त आदेश है कि 132 लैंड की सरकारी सुरक्षित भूमि खाली कराई जाए। सरकार और कोर्ट के सख्त आदेशों को ताक पर रखकर लेखपाल अवैध कब्जा कराने पर तुला हुआ है। यहां तो सरकारी भूमि को हड़पने में भू माफिया हावी भी हैं। अवैध कब्जे को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश भी है। सूत्रो द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधिकारी नहीं चेते तो मामला उच्च न्यायालय में जाना तय माना जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *