संत मिल जाये तो भगवंत मिलने में विलम्ब नहीं

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीमवर स्थित श्री नरोत्तम ब्रह्मबाबा के स्थान पर 9 मार्च से चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की बुधवार को धूमधाम के साथ पूर्णाहुति हुई। विद्वान ब्राह्मणों ने यज्ञकर्ता स्वामी शुभम दास जी महाराज और अन्य यजमान के हाथों वैदिक रीति से पूर्णाहुति और हवन क्रिया संपन्न कराया। भारी संख्या में भक्त जनों ने पूजन और मंडप परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान जयराम नृत्य पार्टी के कलाकारों का भक्ति नृत्य लोगों को आकर्षित कर रहा था।
राम कथा विश्राम पर अपने सम्बोधन में पंडित गोविन्द शास्त्री ने कहा कि संत मिल जाये तो भगवंत के मिलने में विलम्ब नहीं है। उन्होंने ब्रह्मलीन संत शिरोमणि ब्रह्मर्षि मौनी बाबा को तपोमूर्ति बताते हुए कहा कि वे सदैव परोपकार में लगे रहते थे। अयोध्या के बाबा मनोहर दास ने श्री नरोत्तम ब्रह्म बाबा को चमत्कारी बताया और कहा कि यह स्थान अत्यंत ऊर्जावान है और यहां से सदैव लोगों का कल्याण होता रहता है। इस मौके पर पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, शिवचंद दास, पंचदेव पाण्डेय, बंशीधर पाठक, दीपचंद, स्वामी नाथ पाण्डेय लौहर दास, सुधीराम सहित अनेक स्थान के साधु, संत और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *