अपने कर्तव्यों का पालन सभी लोग करें तो होगा एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के वार्ड नं. 9 सुभाष चन्द्र बोस नगर अहरौला रोड पर केन्द्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत के प्रधान कार्यालय पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों औऱ सदस्यों के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।
इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर यादव झण्डा फहरा कर तिरंगे को नमन किया। उसके बाद पदाधिकारियों व सदस्यों ने जय हिन्द बन्दे मातरम और अमर शहीदों को नमन करते हुए नारे लगाये। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह ने कहा कि 26जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ तब से हमें मौलिक अधिकार मिला और उस मौलिक अधिकारों औऱ कर्तव्यों का पालन हर कोई करना शुरू कर दें तो अपराध कम हो जाएंगे, और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सह सचिव सुशील अग्रहरि,नरेन्द्र यादव,अंकेश, रामाज्ञा यादव, तिलक धारी सिंह, मो. फरहान, अब्दुर्रहीम, सोमेंद्र मिश्रा, हरिशंकर पाण्डेय, संतोष मिश्रा, डा. नन्हे लाल मौर्य आदि सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *