आइडियल पत्रकार संगठन की बैठक सम्पन्न

शेयर करे

गोसाईं की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई मार्टिनगंज की बैठक रविवार को विकास खंड मार्टिनगंज के प्रमुख सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि व चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत मार्टिनगंज सौरभ सिंह बीनू रहे। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र नें की।
सर्वप्रथम बैठक के मुख्य अतिथि, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है तथा लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार दिन रात गर्मी, सर्दी, बरसात की परवाह किए बिना, बिना किसी मानदेय के कड़ी मेहनत करते हुए जन समस्याओं, गरीबों मजलूमों पीड़ितो की आवाज समाचार के माध्यम सें उठाते रहते हैं। पत्रकारों की जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आएगी मैं उसका समाधान करनें के लिए दिल से तैयार रहूंगा। अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आज हमारा संगठन देश के 18 प्रदेशों में तेजी से विस्तार कर रहा है। जिसमें लगभग साढ़े छ हजार सदस्य जुट चुके हैं।
इस अवसर पर रामायन सिंह, दुर्गा सिंह, मिर्जा तारिक बेग, पृथ्वीराज सिंह, भानुप्रताप सिंह, अशोक सिंह, दुर्गेश मिश्र, मंगलदेव मिश्र, मोहम्मद सफदर खान, विकास राय, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित थे। तहसील अध्यक्ष अनुराग सिंह सिंटू ने सभी का आभार जताया।
रिपोर्ट-मिर्जा तारिक बेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *