जरूरतमंद छात्रों में वितरित किया गया हाइजेनिक किट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में नगर के राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी रैदोपुर में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को टूथपेस्ट, ब्रश, मास्क, इरेजर, हाइजेनिक किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसाइटी के सचिव एडीशनल सीएमओ परवेज ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तथा विद्यालयों में रेडक्रास सोसाइटी के गठन पर बल दिया। उपसभापति दिवाकर तिवारी ने रेडक्रास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उसके विस्तार पर बल दिया। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष कल्पनाथ सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य ध्रुवमित्र शास्त्री, डा.रवीन्द्र नाथ राय, प्रधानाचार्या मीनू राय, शिवधन यादव, सरिता तिवारी, कंचन राय, बृजेश यादव, रीता, रजनी सिंह आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *