अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में इन दिनों एक साथ सैकड़ों की संख्या में राशन कार्ड कटने से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। वहीं नगर वासियों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गरीबों का राशन कार्ड काटा गया है। इस संदर्भ में ईओ लव कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक यहां दो लोगों के नाम कटने के संदर्भ में बात सामने आई है।
श्री मिश्र ने बताया कि नगर के कुछ लोगों द्वारा स्वेच्छा से अपने कार्ड सरेंडर कर दिए गए हैं वहीं कुछ लोग पात्रता सूची में न होने के बाद भी राशन ले रहे थे उनका नाम काटा गया है। अगर मामला कई पात्र लाभर्थियों का है तो ऐसे लोग जो पात्रता सूची में है और गलती से उनका नाम कट गया है तो वे लोग अपना फार्म भरकर जमा करें ऐसे लोगो का नाम पुनः सत्यापित कर जोड़ा जाएगा। दिनेश मद्धेशिया ने नगर कर्मियों और नगर अध्यक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम काटा गया है। इसकी जांच करके पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जाय।
रिपोर्ट-आशीष निषाद