सैकड़ों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में विधान सभा फूलपुर पवई भाजपा कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानु चौहान की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष लालगंज, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र नाथ यादव जिला मंत्री के नेतृत्व में विभिन्न दलों से आए सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधायक अरुण कांत यादव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी की सिम्बल पट्टिका और माला पहना कर पार्टी सदस्य्ता ग्रहण करायी। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश का नेतृत्व जिस महापुरुष के हाथों में है उनका डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है। अबू धाबी जैसे जगह पर राम नाम की गूंज और जयकारा यह बताता है कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को पूरा विश्व अपनाने को तैयार है। बस एक कुशल नेतृत्व की जरूरत है। जिला मंत्री शैलेन्द्र यादव ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में आज लोग आशा भरी निगाहों से भाजपा की ओर देखते हैं। उन्हें विश्वास है कि अगर देश में भाजपा की सरकार है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस अवसर पर महेन्द्र प्रसाद, नागेन्द्र यादव, अरविंद कुमार अस्थाना, इन्द्रपति सेवक, डॉ.आशीष पांडेय, दिलीप सिंह बघेल, राजमणि यादव, सूरज अग्रहरि, मो.शाबिर, मो.कासिम, मो.अंजर, लालचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *