आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामाजिक संगठन प्रयास द्वारा अहिरौला ब्लाक के बिलारी राजापट्टी गांव में संचालित तीर्थराज प्रयास सेवा आश्रम की प्रथम वर्षगांठ तथा तीर्थराज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ लगभग सौ मरीजों का इलाज किया गया। निःशुल्क चिकित्सा कैंप में कई चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया।
संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पिताजी की स्मृति में बनवाया गया यह आश्रम जनकल्याण के लिए समर्पित है। यहां पर निरंतर समाज के असहाय गरीबों की सेवा की जाती है। इस अवसर पर डा.पीके विश्वकर्मा, डा.इमरान अहमद, राजीव कुमार शर्मा, आदित्य आजमी, रामकुंवर सिंह, उत्कर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार