रानी की सराय ब्लाक प्रांगण में लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक प्रांगण में भी 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा फहराने लगा। तिरंगा का उद्देश्य लोगो में राष्ट्रीय तिरंगे के प्रति प्रेम जागृति करना है।
रानी की सराय ब्लाक प्रांगण के बीच में 100 फीट लंबा तिरंगा शान से लहरा रहा है। राष्ट्र के आनबान शान का प्रतीक तिरंगा 20 गुणे 30 मीटर चौड़ा है। शीघ्र ही तिरंगे के लिए लाइट दिखेगी। तिरंगा एक किमी दूर से ही दिख जा रहा है। अभी तक ब्लाक प्रांगण मंे छोटे तिरंगे को पर्व पर फहराया जाता था। अब यहां हमेशा तिंरगा फहरेगा। हालांकि इसका शुभारंभ सदर सासंद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा होना है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *