मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौरा गांव में श्रीराम कथा का ग्रामीणों ने रसपान किया। गौरा गांव के श्री दुर्गाजी मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए पं.कौशल किशोर जी महाराज ने कहा कि आज मानव जीवन नाना प्रकार के विभीषिकाओं से त्रस्त होता जा रहा है। संसाधन होने पर भी समाज से शांति दूर नहीं होती प्रतीत हो रही है।
उन्होंने सामाजिक विविध आयामों की चर्चा करते हुए कहा कि समृद्धि मानव जीवन जीने में सहायक है, लक्ष्य नहीं। श्रीराम कथा के माध्यम से सामाजिक समरसता के लिए भगवान राम के जीवन आदर्शों का पालन कर मनुष्य निज जीवन को सरस और सरल बना सकता है। भगवान राम का चरित्र प्रत्येक मानव के लिए अनुकरणीय है। देर रात्रि तक श्रोता कथा का रस पान कर मंत्र मुग्ध हो रहे है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी