अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौनी के पास मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय विशाल गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं व लड़कियों ंकी भारी भीड़ रही जो छितौनी से होते हुए केसरी चौक, नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुआ।
कथा के पहले दिन प्रातः भव्य जागरण, गायत्री स्मृति, योग प्राणायाम, पंचकोशीय साधना तथा सुबह 9 से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम होता रहा। सायं 3 से 6 बजे तक पावन श्रीमद् भागवत कथा पुराण का सोपान कराया गया। यज्ञ स्थल पर कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में महिला पुरुष एकत्रित हुए और राम कथा का सोपान किया। यज्ञशाला व कथा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है जहां पर बड़े बड़े स्लोगन के माध्यम से मानव जीवन को सफल बनाने का उपदेश दिया जा रहा है। वही बगल ही गायत्री सिद्ध पीठ से आए हुए लोगों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस मौके पर आयोजक उमेश चंद यादव, योगाचार्य नरेंद्र कुमार पांडेय, बलजोर यादव, राम सरस पांडेय, फिरतू विश्वकर्मा, सुखलाल यादव,रामजतन यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, रविंद्र यादव, गौतम, सुदामा यादव, राम सरस पांडे, मंजू गुप्ता, शशि कला यादव, मनभावती, शारदा यादव, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद