आवास व शौचालय आज भी अपूर्ण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत गावों में अभी तक आवास का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है वहीं सरकार द्वारा अनुदानित शौचालय आज भी अपूर्ण है। कागजो में जीवो टैग व पूर्ण दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रथम कार्यकाल में आवास के लाभ्यर्थियों को मिला आवास व शौचालय आज भी अपूर्ण है। वहीं सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गृह प्रवेश के तौर पर लाभार्थियों को चाभी दी गयी। परंतु सच कुछ और ही बयां कर रहा है। ब्लाक क्षेत्र के सरहदी गांव सुदनीपुर बनवासी पुरवे में लाभयार्थियांे को आवास के लिए चयन किया गया। बस्ती के सुंदरीकरण के नाम पर समाज कल्याण बिभाग के जांच के बाद लाभ्यार्थियों का चयन किया गया पर सालों गुजर गए आवास आज भी पूर्ण नहीं हुआ। सुमिरन सनिता उमेश बनवासी का आवास आज भी पूर्ण नहीं हो सका न ही खण्ड बिकास अधिमारी न ही सहायक बिकास अधिकारी द्वारा आवास निर्माण की गुणवक्ता न ही पूर्ण अपूर्ण की स्थिति का स्वयं मूल्यांकन नहीं किया गया और उच्चाधिकारियों तथा शासन तक पूर्ण की रिपोर्ट भेज दी गयी। इस संबंध में खण्ड बिकास अधिकारी बाबू राम पाल ने बताया कि निरीक्षण का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। कमी मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *