बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) क्षेत्र के भैसहां गांव निवासी हिरावन शर्मा पुत्र शिवधन्नी शर्मा की रिहायशी मंडई में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। मंडई जलने से उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया और एक गाय भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार हिरावन शर्मा उसी मंडई में गाय व बकरी भी रखते थे। रात में परिवार के सभी सदस्य जानवरों को मंडई में बाध कर सो रहे थे। तभी रात 11 बजे मंडई के एक भाग से आग की लपटें देखकर परिवार के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इतने में गांव के लोग भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। फिर भी सारा सामान नष्ट हो गया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र