लाभार्थियों को दी गयी आवास की चाभी व प्रमाण पत्र

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों में चाभी का वितरण किया गया। इसके साथ ही 27 लाभार्थियों का आवास भी स्वीकृत किया गया। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने लोगों को अपने हाथ से प्रमाण पत्र सौंपा।
खंड विकास अधिकारी अहरौला विनोद कुमार बिंद ने बताया कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही प्रकार से क्रियान्वयन करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में आज 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरित की गई और कुल 27 लोगों के आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वे लोग जो आवास योजना के पात्र हैं और आज तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला वह लोग मेरे सामने अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच कराकर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *