रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा समेत आसपास जहां बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल और लैब धड़ल्ले से चल रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की कृपा पर पूर्व में सील किये गये अस्पताल भी संचालित हो रहे हैं।
रानी की सराय कस्बे के अलावा आसपास अस्पताल की भरमार है। इनके पास रजिस्ट्रेशन है कि नहीं, कोई पूछने वाला नहीं है। इन अस्पतालांे में सामने बोर्ड पर नामचीन चिकित्सकों के नाम अंकित होते है जिससे मरीज आसानी से इनके झांसे मंे आ जाय। इतना ही नहीं बोर्ड पर हड्डी से पीड़ित को व्यायाम दिखाया जाता है जबकि अंदर आपरेशन तक किये जाते हैं। बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पतालों में उपचार के दौरान मौत पर हंगामा भी होते रहे हैं। नागरिकों के विरोध के बीच पुलिस सुलह समझौता कराती रही तो स्वास्थ्य विभाग कागजों में अस्पतालों को सीज भी कर दिया। यह दीगर है कि वर्तमान में ये अस्पताल धड़ल्ले से फिर संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र के अनौरा मंे जहां एक अस्पताल पर कई बार कार्रवाई के नाम पर सीज किया जाता रहा और संचालन होता रहा। यही हाल क्षेत्र के पैथोलॉजी सेंटरों की है। रजिस्ट्रेशन नहीं है फिर भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ जमा हो जाती है। आधा दर्जन लैब पर कार्रवाई की गई थी परंतु संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कागजी कार्रवाई के चलते ऐसे अस्पतालों का संचालन जारी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा