पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पटवध कौतुक बाजार अंतर्गत डॉ.अवनीश कुमार राय द्वारा होम्योपैथिक दवाखाना खोला गया। डॉ.अवनीश कुमार राय राजकीय बीके एचएमसी हॉस्पिटल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही गरीबों की मदद सेवा भाव करना इनका ध्येय था। जिसके लिए इनके द्वारा अपने निवास स्थान पटवध सरैया बाजार में पार्ट टाइम के लिए प्रार्थना होम्योपैथिक दवाखाना खोला गया। दवाखाना का उद्घाटन कमला देवी पूर्व प्रधानाचार्या प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पटवध के प्रधान पति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, डा.अच्युतानंद राय सामुदायिक केंद्र मेडिकल ऑफिसर लाटघाट, डॉ.रणधीर सिंह, डॉ.नवीन दुबे और संजय राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय