पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में होली के दो दिन पहले ही होलिका जलने से माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। गांव में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और यह करतूत उनकी ही बताई जा रही है।
पवई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में होली के दो दिन पहले अराजक तत्वों ने होलिका दहन वाले स्थान पर रखी गई होलिका में बुधवार की रात आग लगाकर फूंक दिया। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। होलिका जलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक होलिका जलकर खाक हो चुकी थी।
प्रतापपुर गांव में होलिका की स्थापना की गई थी। जहां बुधवार की रात अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगाकर फूंक दिया गया। जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि नशेबाजों का यह कार्य शराब के नशे में होकर होलिका को द्वेष पूर्वक फूंकने का कार्य किया गया है। शराबियों के कारण आए दिन समाज में आतंक का माहौल रहता है। विशेषकर होली के त्योहार पर नशेड़ी नशे में होकर हुड़दंग मचाते हैं। नशेड़ियों ने होलिका को फूंक दिया है। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्रा को भी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया है कि प्रतापपुर गांव में रखी जाने वाली होलिका को किसी अराजक तत्व ने फूंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है और होलिका को पुनः स्थापित करवाया जा रहा है।
रिपोर्ट-नरसिंह