दो दिन जली होलिका, बुधवार को उड़ेगा रंग-गुलाल

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर थाना क्षेत्र में इस वर्ष होलिका दहन दो दिन किया जा रहा है, जबकि रंग-गुलाल बुधवार को उड़ाया जाएगा। क्षेत्र की 137 ग्राम पंचायतों के कुल 199 स्थानों पर होलिका दहन होना तय था। इनमें से सोमवार रात लगभग 50 स्थानों पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर दिया गया, जबकि शेष 149 स्थानों पर मंगलवार रात 12 बजे के बाद होलिका जलाई जाएगी।
सोमवार को होलिका दहन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को होलिका दहन करना परंपरा के अनुरूप नहीं है, इसलिए शुभ मुहूर्त और पंचांग देखकर सोमवार को ही दहन कर दिया गया। वहीं अन्य गांवों में मुख्य होली से पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 12 बजे के बाद जहां होलिका जलेगी, वहां उसी समय से होली की शुरुआत मानी जाएगी। हालांकि रंग खेलने का कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में बुधवार को ही होगा। सोमवार को होलिका दहन करने वाले गांवों में भी बुधवार को ही एक साथ होली खेली जाएगी। क्षेत्र में इस बार पर्व दो दिन मनाए जाने को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बावजूद इसके, होली को लेकर ग्रामीणों में उत्साह चरम पर है और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *