एक दूसरे से गले मिलने का त्योहार है होली-संग्राम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के आवास सेनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र से आए हुए तमाम लोगों ने रंगों के इस त्यौहार पर विधायक समेत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्यौहार है हमारा देश दुनिया का सबसे रंगीन देश है यह विभिन्न प्रकार के रंग मिलकर एक बड़ा देश बन जाते हैं। विभिन्न जातियों धर्म में बंटा हुआ प्रदेश, हमारी अनेकता में एकता का भाव लिए होली का त्यौहार हमारी सनातन संस्कृति हमें अपने तीर्थ व धर्म पर गर्व है। आज हम सब मिलकर होली के त्यौहार को मनाने का काम कर रहे हैं। हमें आशा और उम्मीद है कि इस देश से बुराई जाएगी, नफरत जाएगी और जो प्रभु राम ने संदेश दिया, जो कृष्ण ने संदेश दिया, जो हमारे सूफी संतों ने संदेश दिया, कबीर ने संदेश दिया, हमारा देश आपस में मिलजुल कर रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है जो जनता के लिए काम कर रहा है उसे प्रायोजित करके सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स द्वारा उनके ऊपर रेड डाली जा रही है। जिस केजरीवाल के एजुकेशन पॉलिसी पर दिल्ली की महान जनता ने जबर्दस्त समर्थन दिया हो उसे अहंकार में डूबी भाजपा सरकार ने जेल की सलाखों में डाल दिया। झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। इलेक्ट्रॉल बांड जैसे न्यूज़ को दबाने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया। 500 करोड रुपए कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से ले लिया गया, उत्तर प्रदेश व देश के अंदर सबसे बड़ा भ्रष्टाचार भाजपा ने किया है। 50 लाख नौजवानों की पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जिसने 50 लाख नौजवानों के सपनों का कत्ल किया हो उसके घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गले मिलकर होली की बधाई दी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *