फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में मोदनवाल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर के नेतृत्व मे स्नेह सद्भाव होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुल देवता श्री मोदनसेन महराज के चित्र पर अध्यक्ष राजेश मोदनवाल, सुरेश गुप्ता, अभय सिंह, मनोज गुप्ता पूर्व अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर अबीर गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात सभी ने पूज्यपाद को पुष्पर्चन अबीर गुलाल लगाकर समाज के आपस में प्रेम सद्भाव की कामना की। मां दुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन के बाद फाल्गुनी बयार बहाई जिसके स्वर ध्वनियों से वातावरण मनमोहक हो गया और सभी थिरकने लगे। देर रात तक सभी ने अबीर गुलाल से एक दूसरे को सराबोर कर स्नेह सद्भाव होली मिलन का आनंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर देश मित्र, अर्जुन मोदनवाल, विनोद कुमार, निहाल, विष्णु मोदनवाल, राजाराम, धर्मराज, रविशंकर, राजेश, रमेश, राजकुमार, शिव कुमार, विजय गुड्डू, आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय