रंगोत्सव के साथ-साथ खुशहाली का त्योहार है होली: देवनाथ साहू

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वाधान में रविवार को पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने किया।
समारोह में जनपद के कोने-कोने से आये साहू गांधी समाज के लोगों ने राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और रंग गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि होली आपसी भाईचारा के साथ सुख समृद्धि एवं बीते वर्ष के आपस मतभेद एवं बुराईयों को तिलांजलि देकर समाज में खुशियां और समृद्धि के लिए लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली रंगोत्सव के साथ-साथ खुशहाली का पर्व है। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनोद साहू, डा.शिवचरन साहू, श्रवण कुमार एडवोकेट, डा.पंकज, रामानन्द, मदन, परमदयाल, राम प्रसाद, चंद्रभूषण, मोती लाल, बद्री प्रसाद, विजय, पिन्टू, शंकर, सुरेंद्र, संतोष, सुनील, गोपाल, जमुना, शीतल, राधेश्याम, मीरा साहू, विज्ञान साहू, मेवा लाल साहू, भजुराम साहू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *