प्राइवेट अस्पतालों एवं संस्थाओं में रही होली की धूम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होली पर्व पर प्राइवेट सस्थाओं अस्पताल और दुकानों पर दोपहर बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी
होली पर्व पर जनपद स्थित सभी प्राइवेट संस्थाओं, अस्पताल व दुकानों पर संस्था प्रमुख व कर्मचारियों द्वारा जमकर होली खेली गयी। सभी लोगों ने रंगों के पर्व होली पर अपने घर जाने से पूर्व संस्था व दुकानों पर रंगों व अबीर गुलाल गुलाल लगाकर एक दूसरें को होली पर्व की शुभकानाएं दी। इसी क्रम में मिशन अस्पताल हरबंशपुर में होली पर्व पर संस्था डायरेक्टर डा. अशोक सिंह अपने कर्मचारियों चिकित्सकों के साथ जमकर होली खेले। सभी लोगों ने आपस मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संस्था डायरेक्टर डा. अशोक सिह ने कहा कि होली का पर्व खुशियों का त्यौहार है एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आनंद पूर्वक होली खेलें होली पर्व आपसी भाई-चारे का त्यौहार है साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति क़ो जबरदस्ती रंग न लगाएं। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे कि किसी दूसरे की भावना आहत हो।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *