महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पावन पर्व होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन का रस्म पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 101 होलिका दहन स्थल पर होलिका दहन का रस्म सुनिश्चित हुआ था जिसके लिए थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा ने उप निरीक्षकों सहित पुलिस कर्मियों होमगार्ड व चौकीदारों को होलिका दहन स्थल पर निगरानी रखने और शांति पूर्वक रस्म को संपन्न कराने के लिए तैनात कर रखा था और स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। चूंकि होलिका दहन की रात्रि में ही शब-ए-बारात की भी रस्म अदा की जा रही थी। इसलिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा मंे तैनात रहा। पुलिस प्रशासन एक ही दिन पड़े दोनों त्यौहारों को सामाजिक समरसता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती थी इसलिए पूरी तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दोनों रस्मो को शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया। जबकि होली के दिन हर चौक चौराहों सहित पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रही। होली पर्व के अवसर पर महराजगंज कस्बे में जुलूस के साथ साथ दही हांडी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कस्बे में कुल चार दही हांडी रखी गयी थी और जुलूस के रूप में चल रही गोपालों की टोली पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर एक आयोजनों में भाग लेते रहे। इस पूरे आयोजन में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेन्द्रनाथ शुक्ला मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र