बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार के एक रेस्टोरेंट के सभागार में बृहस्पतिवार की शाम को होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियो द्वारा बड़े ही धूम धाम से किया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता रामसागर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगो में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत होती है। इसी क्रम में दुर्गा प्रसाद गुप्त ,गोरख प्रसाद,बजरंग गुप्ता आदि लोगो ने अपने बिचार व्यक्त किये। वही कार्यक्रम के संयोजक और संचालन कर रहे पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया। इस अवसर पर डॉ शकील अहमद , भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र , विनय मद्देशिया, मनीष दुबे, सन्दीप चौरसिया,अमरीश दुबे,आफाक मन्जर ,वीरेंद्र वर्मा अम्बिका प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र