तरवा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल का बहुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व.बाबू चंद्रदीप सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार खेल मंत्री गिरीश चंद यादव और विशिष्ट अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रदीप कुमार शर्मा रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वप्रथम बापू चंद्रदीप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की टीमें शिरकत सकती हैं जिसमें रांची, जालंधर, कोलकाता सहित तमाम अच्छी टीमें आती हैं। खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने खेलों पर काफी जोर दिया है जिसके लिए खिलाड़ियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी दी जा रही है जिससे यही खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ग्रामीण क्षेत्र में भी खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंध किया गया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धुव्र सिंह, ऋषि कांत राय, अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, प्रभाकर सिंह, पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, संदीप सिंह सोनू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपक सिंह