बंग्ला देश का पुतला फूंककर हिदू संगठनों ने जताया विरोध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बंग्ला देश में हुई हिंदु श्रमिक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंगला देश का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बाग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही है और उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते है। हिंदू प्रताणना की घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती है। परंतु गत सप्ताह मेमनसिंह जिले में ऐसी भयानक घटना हुई है जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं उसके मातृ शक्ति की इकाई दुर्गा वाहिनी के साथ ही साथ समस्त हिंदू समाज के द्वारा बंगला देश पुतला फूंकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अमित गुप्ता, दिव्यांशु, गोपाल दूबे, अजीत प्रताप सिंह, विनोद सोनकर, अभिषेक सिंह, उधम, विमल मौर्य, शिवम सोनकर के साथ ही साथ सैकड़ों हिंदु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *