लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा तथा राज्य भाषा है। विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं के हिसाब से यह तीसरे नंबर पर है। हमारे दैनिक जीवन के समस्त कार्य हिंदी भाषा में ही होनी चाहिए। हम आग्रह करते हैं सरकारी कामकाज तथा न्यायालयों में भी अधिकतम हिंदी भाषा का प्रयोग हो।
उन्होंने कहा कि हिंदी भारत देश को एक सूत्रता के धागे मे़ं पिरोने वाली भाषा है। 10 जनवरी 1975 को नागपुर में सर्वप्रथम विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चला। जिसमें हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थान देने तथा उसके विकास और सम्वर्द्धन के संबंध में प्रस्ताव पास किए गए। तभी से विश्व हिंदी दिवस के दिन लोग हिंदी भाषा को समृद्ध और प्रयोग करने का संकल्प लेते हैं। भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को कौरव की संज्ञा दिए जाने का विरोध किया और कहा कि राजनीति में भाषाई मर्यादाओं का पालन होना चाहिए। राहुल गांधी को इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से क्षमा याचना करनी चाहिए।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद