हाईवे रोड कट बना जानलेवा, हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत सराय मोहन मुड़हर हाईवे मार्ग पर स्थित एक अवैध रोड कट लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। इस कट के चलते अब तक लगभग दर्जनों हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गली से निकलने वाले बाइक सवार इस कट के सहारे हाईवे पार करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कई बार बाइक सवार गिरकर खड्डे में जा फंसते हैं, तो कई बार तेज रफ्तार बड़ी गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। इससे हर समय गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते इस कट को बंद नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि इस खतरनाक रोड कट को तत्काल बंद कराया जाए और सुरक्षित यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *