फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानी की सराय ब्लाक अंतर्गत फरिहा चौक पर कई वर्षों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट आखिरकार ठीक कर दी गई है। लंबे समय से अंधेरे में डूबे फरिहां बाजार की समस्या को अखबारों ने लगातार प्रमुखता से उठाया गया, जिसका प्रभाव विभागीय अधिकारियों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
ग्राम प्रधान फरिहां अबु बकर खान के नेतृत्व में शुक्रवार को हाईमास्ट लाइट की मरम्मत का कार्य पूरा किया गया। तकनीकी दुरुस्ती के बाद लाइट को नए सिरे से तैयार कर पुनः चालू किया गया। शाम होते ही फरिहां चौक रोशनी से जगमगा उठा, जिससे बाजार की रौनक भी बढ़ गई। स्थानीय लोगों और बाजार वासियों ने ग्राम प्रधान फरिहां अबु बकर खान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान से उन्हें काफी राहत मिली है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल बाजार में रौनक बढ़ी है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। रात्रि के समय दूर दराज से आए पथिकांे को भी राहत मिलेगी।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव