आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा द्वितीय प्रतिनिधि सम्मेलन 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के हेमंत श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मेलन में 45 जिलों से लगभग डेढ़ सौ पदाधिकारियों को बुलाया गया। इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा परिचर्चा किया गया। सभी जिलों के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। तत्पश्चात जिले के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष रूप श्रीवास्तवएवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आजमगढ़ की तरफ से जिलाध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव को द्वितीय प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने हेतु संस्था द्वारा शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार