आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन आजमगढ़ का वर्कशॉप करतालपुर स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने फीता काटकर किया।
विकास बाबू ने लाइटिंग और कैंडिड के बारे मे विस्तार से बताया और लाइव मॉडल शूट करके दिखाया। कार्यक्रम को लेकर सभी फोटोग्राफरों मे भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम मे 203 फोटोग्राफरों की उपस्थिति रही। जिसमें से 70 फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम मे उपस्थित रजिस्टर्ड फोटोग्राफरों को आई-कार्ड व प्रमाणपत्र वितरित किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिले के वरिष्ठ फोटोग्राफर आरके चौरसिया, राजकुमार अग्रवाल और प्रमोद वर्मा को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाराणसी जोन उपप्रभारी अंश अनंत ने किया। कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ की टीम का गठन किया गया। जिसमें हेमन्त श्रीवास्तव अध्यक्ष, रामप्रकाश जिला प्रभारी, बबलू मधेशिया उपाध्यक्ष, मनोज यादव कोषाध्यक्ष, रविशंकर गुप्ता सचिव, अजय कुमार संरक्षक, आकाश मीडिया प्रभारी व विष्णु गौड़ को उपसचिव बनाया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव