फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर ब्लाक सभागार में ब्लाक के बड़े बाबू अरबिंद अस्थाना के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रमुख लेखाकार अरबिंद अस्थाना के कार्यकाल की प्रसंशा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। मिलना था इत्तफाक बिछड़ना नसीब था। मैं इतनी दूर हो गया जितना करीब था। गजल सुनाकर अताउल्लाह उर्दू अनु प्रधान सहायक ने लेखाकार को विदा किया।
ब्लाक के लेखाकार अरबिंद अस्थाना के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त लेखाकार अरबिंद अस्थाना का माल्यार्पण एवं उपहार देकर ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रधानों ने भावभीनी विदाई दिया। बीडीओ पवई बाबूराम पाल एवं फूलपुर बीडीओ बिमला चौधरी ने कहा कि जिस दिन कोई भी कर्मचारी नौकरी ज्वाइन करता है उसका उसी दिन बिदाई सुनिश्चित हो जाता है। बड़े बाबू अरबिंद अस्थाना का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और यादगार रहा। उनके अनुभव की जरूरत हमेशा लोगों को पड़ती रहेगी। इस अवसर पर गौरव यादव, राम आसरे यादव, प्रधान उमाशंकर यादव, रामसिंगार यादव पूर्व अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष विजय कुमार, महताब आलम, अबैदुल्लाह, योगेश यादव, अताउल्लाह, राजकुमार, सुनीता यादव्व, ममता श्रीवास्तव, विनोद यादव, राधेश्याम, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान लल्लन प्रसाद यादव एवं संचालन एडीओ पंचायत असबिन्द यादव ने किया।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय