थाने पर नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी से लगायी गुहार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर काजी गांव निवासी सालू यादव पुत्री हरिराम यादव गुरुवार को अपने घर पर बैठी थी। गांव के कुछ दबंगों द्वारा शालू के घर पर चढ़कर उसके घर पर लगे टीनशेड के अंदर से जबरन रास्ता मांगने लगे। टिनशेड तोड़ने का प्रयास करने लगे जिसका सालू ने विरोध किया तो दबंग सालू व उसकी बहन अन्तिम यादव को मारने पीटने लगे। दोनों बहनें जान बचा कर घर में भागी तो उक्त लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इस संबंध में सालू ने तहबरपुर थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए 3 अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।
उसने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किया गया और मेरे साथ बदसलूकी की गई। जब मैं उसको लेकर थाने पर गयी तो थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि सुलह करने का दबाव बनाने लगे। सुलह न करने पर उसके पिता को थाने में बैठा लिया गया और शुक्रवार को उसकी बहन अंतिम यादव को पुलिस ने घर से यह कहकर थाने ले गई कि तुम्हारा मेडिकल परीक्षण होगा। थाने पर जाने के बाद बहन व उसके पिता को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
सालू यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। सालू ने प्रार्थना पत्र में बताया है। कि मेरे शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई करने से बच रही है। हमारे ऊपर सुलह करने का दबाव बना रही है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *