भागवत कथा श्रवण से मिलती है मुक्ति

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बसगित स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय श्री रामचरित मानस पाठ के समापन पर शनिवार को सायं भागवत कथा ज्ञान और भजन संध्या का आयोजन पं. विनोद कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान काशी की शिवांगी किशोरी की कथा एवं भजनों से श्रद्धालु जन मंत्रमुग्ध हो गए तथा पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने श्री भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह भूमि धन्य हो जाती है जहां श्रीमद्भागवत की कथा होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है और वे मोक्ष के अधिकारी हो जाते हैं। संगठन के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी पं.संजय कुमार पाण्डेय ने बसगित के ब्रह्म बाबा को चमत्कारी बताया और कहा कि यह स्थान अत्यंत ऊर्जावान है और यहां से सदैव लोगों का कल्याण होता रहता है। विनोद कुमार दुबे ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, शर्मानंद पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, महंत संजय पाण्डेय, कृष्णकांत दुबे, गौरव दुबे, प्रभाकर दुबे, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अंत में लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। संचालन गोपाल कृष्ण दुबे ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *